Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीरेंद्र सहवाग के टिप्स के साथ मैदान पर उतरेंगे फिंच, बन सकते है कुछ बड़े रिकॉर्ड

Aron finch shares pic with legend sehwag before match

आज आईपीएल का 44वां मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है जिसमे किंग्स 11 पंजाब और कोलकाता के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा है. तो एरोन फिंच ने सोशल मीडया पर एक ख़ास तस्वीर साझा की है और बताया की आज मैदान में आने से एक दिन पहले उन्होंने टीम के मेंटर वीरेंद्र सहवाग से ख़ास टिप्स लिए हैं. तो ऐसे में आज के मुकाबले में देखना दिलचस्प होगा की आखिर फिंच सहवाग से ली गई टिप्स का कितना इस्तेमाल करते हैं.

https://ift.tt/2KdbSKD

इंदौर के होलकर स्टेडियम में चल रहे मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है और कोलकाता मैदान में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रही है. कोलकाता के बल्लेबाज आज विस्फोटक अंदाज में नजर आ रहे हैं और एक के बाद एक मैदान में चौंके और छक्कों को बारिश होती नजर आ रही है.

https://ift.tt/2rCJ0o7

तो वहीं किंग्स 11 पंजाब के खिलाड़ी अभी मैदान में पसीना बहा रहे हैं. अब देखना होगा की पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्या करते हैं. जैसा की एरोन फिंच ने एक दिन पहले सहवाग से ख़ास टिप ली है तो देखना होगा की वो क्या कमाल करते हैं.

https://ift.tt/2KhLmzw

दरअसल एरोन फिंच ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक ख़ास तस्वीर शेयर की है और उसमे लिखा “मैच से पहले प्रक्टिस सेशन में लेजेंड सहवाग सर के साथ टिप लेते हुए.” इस तस्वीर में सहवाग बैठे नजर आ रहे हैं और एरोन फिंच मैदान में घुटनों के बल बैठे दिखाई दे रहे हैं. गौरतलब है कि, सहवाग पंजाब के खिलाड़ियों को ट्रेंड कर हैं और उनको टिप्स देते हैं.

तो अब देखना होगा की क्या आज एरोन फिंच सहवाग के टिप्स का पालन करते हुए मैदान में अपनी विस्फोटक पारी खेलेंगे.

The post वीरेंद्र सहवाग के टिप्स के साथ मैदान पर उतरेंगे फिंच, बन सकते है कुछ बड़े रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.