स्पोर्ट्स डेस्क:राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने अकेले ही चेन्नई सुपर किंग्स हराकर अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को कायम रख दी है। बटलर ने 60 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 95 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट से हराने में सबसे अहम योगदान दिया है।
इस आईपीएल में यह बटलर का चौथा अर्धशतक था और ये सभी अर्धशतक लगातार चार पारियों में बनाए है इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग के नाम है। इस मैच में उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में अर्धशतक बना दिया था। बटलर ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से 11 मैच में 415 रन बनाए हैं।
चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 176 रन बनाए जिसमें सुरेश रैना ने 52 रन और शेन वाटसन ने 39 रनों की पारी के कारण चेन्नई ने 176 रनोंका लक्ष्यदिया था। लेकिन राजस्थान ने मैच एक गेंद शेष रहते 19.5 ओवर में 6 विकेट पर 177 रन बनाकर आईपीएल में पांचवीं जीत हासिल कर ली है। इस जीत से राजस्थान के 11 मैच में दस अंक हो गए हैं और वह प्लेऑफ की दौड़ में बना हुआ है और अंक तालिका में वो छठे स्थान पर है
Herald