Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एबी डिविलियर्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक हुए क्रिकेट के भगवान, कही एबी के लिए ये बात

क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है. ए.बी को क्रिकेट में मिस्टर 360 डिग्री कहा जाता है. उन्हें यह नाम इसलिए दिया गया, क्योंकि वह मैदान के किसी भी कोने में शॉट जड़ने में माहिर हैं. डिविलियर्स के संन्यास की खबर से क्रिकेट फैन्स हैरान हैं. साथ ही बड़े-बड़े क्रिकेटर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

डिविलियर्स एक शानदार खिलाड़ी के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं. वह क्रिकेट के जेंटलमैन कहे जाते हैं. उन्हें कभी भी मैदान पर झगड़ते हुए नही देखा गया. उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में कई रिकार्ड्स बनाए और कई रिकॉर्ड तोड़े भी हैं.

सचिन तेंदुलकर ने कही ये बात 

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने डिविलियर्स के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर लेने पर ट्वीट करते हुए आगे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं. सचिन ट्वीट करते हुए लिखा ”मैदान के अंदर की तरह मैदान के बाहर भी आप 360 डिग्री सफल हों. आप वास्तव में याद किए जाएंगे. आपको मेरी शुभकामनाएं”

डिविलियर्स ने रिटायरमेंट को लेकर कही ये बात

डीविलियर्स का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शानदार रहा है. उनके सामने किसी भी गेंदबाज की नही चलती. वह बड़े-बड़े शॉट्स लगाने में माहिर हैं. डिविलियर्स ने अपने रिटायर के बारे में कहा

”14 सीजन पहले मैं एक नर्वस युवा था जब मुझे पहले प्रोडिया स्क्वाड के लिए बुलाया गया था. आज इसी जगह मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैंने फैसला किया है, कि क्रिकेट के सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया है”

डिविलियर्स ने अभी हाल ही में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि, उनकी टीम आरसीबी प्ले ऑफ़ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई लेकिन उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर कई शानदार पारी खेली. डिविलियर्स ये भी कहना है, कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से थक चुके थे, इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया है.

The post एबी डिविलियर्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर भावुक हुए क्रिकेट के भगवान, कही एबी के लिए ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.