भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अब टीम इंडिया के बाद अफगानिस्तान टीम ने भी अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें टीम की कप्तानी असगर स्टैनिकजई करने वाले है तो आईपीएल के 11 सीजन में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले राशिद खान भी टीम में शामिल है और भारतीय खिलाड़ियों की परीक्षा लेने वाले है।

गौरतलब हो कि भारत तथा अफगानिस्तान के बीच यह एकमात्र टेस्ट मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 14 से 18 जून को खेला जाने वाला है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम की कमान विराट कोहली की अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे सम्भालने वाले है।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए यह एकमात्र टेस्ट मैच बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि यह इनका पहला टेस्ट मैच है। इस कारण यह मैच इनके लिए बहुत ख़ास रहने वाला है।
कुछ इस प्रकार है अफगानिस्तान की 16 सदस्यीय टीम
असगर स्टैनिकजई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, रहमत साहा, इहसालुल्लाह जनत, नासिर जमाल, हशमत्तूलाह शाहिदी, अफसर जजाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जहीर खान, हमजा होतम, सैयद अहमद शिर्जाद, यामिन अहमदजाई, वफादार और मुजीब उर रहमान।
इस प्रकार भारत के खिलाफ इस उद्घाटन मुकाबले में आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले मुजीब उर रहमान को भी टीम में मौका दिया गया है और अब यही देखना होगा कि इन्हें अंतिम इलेवन में मौका मिलेगा कि नहीं क्योंकि इन्होंने आईपीएल में तो सभी को प्रभावित किया है और अब इन्हें मौका मिल भी जाता है तो अच्छा प्रदर्शन करना पड़ेगा और खुद को साबित करना है।
जाहिर है कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 और वनडे में तो अच्छा प्रदर्शन किया है और अब इन्हें टेस्ट में भी अपना जलवा दिखाने की आशा है। टीम की घोषणा की खबर इन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल द्वारा दी है।
The post भारत के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए अफगानिस्तान ने किया अपनी टीम का ऐलान appeared first on SportzWiki Hindi.