Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेनिस: अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने इटेलियन ओपन से नाम वापस लिया

लंदन। दुनिया की पूर्व नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने इसी महीने होने वाले इटेलियन ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है।

serena

सेरेना ने इससे पहले मैड्रिड ओपन में भी नहीं खेलने का फैसला किया था। सेरेना चार बार इटेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। यह टूर्नामेंट 14 से 20 मई के बीच खेला जाएगा।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सेरेना ने बीते गुरुवार को मैड्रिड ओपन से यह कहते हुए नाम वापस लिया था कि उन्हें क्ले कोर्ट पर खेलने के लिए अभी और तैयारी की जरूरत है।

सेरेना ने कहा, मैं भले ही कोर्ट में लौटने के काफी करीब हूं, लेकिन मैं अभी वहां नहीं हूं, जहां मुझे होना चाहिए। वर्तमान में सेरेना विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर हैं। उन्होंने कहा, मेरे कोच और मेरी टीम ने हमेशा कहा है कि टूर्नामेंट में तभी जाओ, जब आप पूरी तरह से तैयार हो।

23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना ने 2016 फ्रेंच ओपन के बाद से क्ले कोर्ट पर कदम नहीं रखा है। बच्चे के जन्म के कारण कई महीनों तक कोर्ट से दूर रहीं सेरेना ने मार्च में वापसी की थी और इंडियन वेल्स के तीसरे राउंड का सफर तय किया था जहां उन्हें उनकी बहन वीनस विलियम्स ने मात दी थी। इसके बाद वह मियामी ओपन में जापान की नाओमी ओसाका से हार गई थीं।

The post टेनिस: अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने इटेलियन ओपन से नाम वापस लिया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.