Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फ्रांस के फुटबालर लौरेंट कोसाइल्नी चोट के कारण विश्व कप से बाहर

लंदन
फ्रांस के अनुभवी फुटबालर लौरेंट कोसाइल्नी चोटिल पैर की सर्जरी के कारण विश्व कप से बाहर होने पर बेहद ही निराश है। कोसाइल्नी अर्सेनल फुटबाल क्लब के लिए खेलते हैं और क्लब के मैनेजर अर्सेने वेंगर ने कहा कि मध्य रक्षापंक्ति में खेलने वाला 32 साल का यह खिलाड़ी छह महीने तक मैदान से दूर रहेगा।

इस चोट के कारण कोसाइल्नी के अंतरराष्ट्रीय करियर का निराशाजनक अंत होगा क्योंकि उन्होंने विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा की थी। कोसाइल्नी ने फ्रांस के लिए 50 मैच खेले है जिसमें 2016 में यूरो कप का फाइनल भी शामिल है। वेंगर ने कहा, ‘‘ वह जाहिरा तौर पर काफी निराश है। वह छह महीने तक मैदान से दूर रहेंगे। वह दिसंबर से पहले फिट नहीं होंगे।’’