स्पोर्टस डेस्क। हालहीं में हुई अपने पिता की हत्या के बाद श्रीलंका क्रिकेट के ऑलराउंडर खिलाडी धनंजय डी सिल्वा ने वेस्टइंडीज दौरे को छौड दिया है। गौरतलब है कि क्रिकेटर डी सिल्वा के पिता को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी थी, जिससे उनकीं मौत हो गई थी।
हालांकि इस सम्बन्ध में अभी जांच चल रही है मगर अभी किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय खिलाडी डी सिल्वा ने इस दौरे से अपना नाम वापस ले लिया। इस दौरे में तीन टेस्ट मैच शामिल थे। हालांकि इस सम्बन्ध में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
क्रिकेट इतिहास में क्रिकेट खिलाडियो पर हमला आम बात है पर यहां स्थिति उलट है। क्रिकेटर धनंजय डी सिल्वा को पिता की मौत से आघात लगा है जिसके चलते उन्होने वेस्टइंडीज दौरे पर जाना रदद कर दिया है। इस मामले मे जांच टीम गठित कर दी गई है पर अभी तक ना तो कोई गिरफ्तारी की गई है और ना ही किसी अपराधी को नामजद किया गया है।
Herald