Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बुरी खबर: मौसम विभाग की चेतावनी तूफान की वजह से रद्द हो सकता है चेन्नई-राजस्थान मैच, जाने किसे होगा नुकसान

आईपीएल 2018 का आधा सफर खत्म हो चुका है। शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स की भिड़त जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से होगी। अभी तक 10 मैच खेल चुकी राजस्थान रॉयल्स अपने होम ग्राउंड में अपने-आपको प्रतियोगिता में जीवित रखने के उद्देश्य से उतरेगी।

वहीं सीएसके अपने 11 वें मैच में जीत की मंशा के साथ मैदान में होगी। प्वाइंट्स टेबल पर सीएसके जहां दूसरे नंबर पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स 6 वें स्थान पर बनी हुई है।

राजस्थान पर मंडरा रहा धूल भरा तूफान का खतरा

पिछले कुछ दिनों से राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में तेज तूफान और बारिस के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई थी। इसके बाद राजस्थान के कुछ जिलों में धूल भरा तूफान भी आया। हालांकि अभी राज्य से तूफान का खतरा टला नहीं है। सरकार ने नागरिकों को घर में रहने और पूरी तरह से सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं जयपुर में भी तेज आँधी का आशंका जताई गई है।

कैसा रहेंगे जयपुर का मौसम

जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में सीएसके और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होगी। अगर आज के मौसम की बात करे को जयपुर में भीषण गर्मी होगी। वहीं मैच के दौरान तेज हवा चल सकती हैं। जयपुर में खबर लिखे जाने तक 39 डिग्री सेल्सियस तापमान है।

वहीं 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। मैदान में छूट-पूट बादल भी छाए रहेंगे। तीन के बढ़ने के साथ ही जयपुर का पारा भी बढ़ जाएगा। जयपुर में सूरज और बादल के बीच लुका छिपी देखने को मिलेगी। मैच के दौरान हल्की बारिश की आशंका है।

सीएसके का पलड़ा भारीट

किसे होगा नुकसान

दोनों टीमों की तुलना करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स का पलड़ा काफी भारी है। सीएसके ने अभी तक 10 मैच खेले हैं,जिसमें उसने 7 मैचों में जीत दर्ज की। वहीं राजस्थान ने 10 मैच खेल और सिर्फ 4 मैच में ही जीत दर्ज कर पाई।

अगर ओवर ऑल दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करे तों,दोनों टीमों के बीच 18 मैच हुए और इनमें से 12 मैचों में सीएसके ने जीत दर्ज की और 6 मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने। आंकड़ों के लिहाज से सीएसके का पलड़ा काफी भारी है।

राजस्थान रॉयल्स पर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं अगर आज के मैच में सीएसके जीत दर्ज करती हैं,तो वह सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। राजस्थान हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। हालांकि मौसम का मिजाज कुछ तल्ख है और आज के मुकाबले में आंधी-तूफान खलल डाल सकती है, ऐसे में राजस्थान के आईपीएल प्ले ऑफ खेलने के उम्मीद पर पानी फिर जायेगा।

The post बुरी खबर: मौसम विभाग की चेतावनी तूफान की वजह से रद्द हो सकता है चेन्नई-राजस्थान मैच, जाने किसे होगा नुकसान appeared first on SportzWiki Hindi.