Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनुकूल रॉय को मुंबई इंडियंस के लिए नहीं मिला एक भी मैच खेलने का मौका, अब टीम के साथी खिलाड़ियों को लेकर कही ये बड़ी बात

पिछले आईपीएल सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस बार प्ले ऑफ़ में जगह नही बना सकी. मुंबई के लिए इस आईपीएल सीजन की शुरआत अच्छी नही रही थी. पहले तीन मैच हारने के बाद चौथे मैच में जीत मिली थी. इसके बाद भी वह लगातार जीत हासिल नही कर सकी.

भले ही मुंबई इस आईपीएल सीजन में अच्छा ना कर पायी हो, लेकिन इस दौरान उसे एक शानदार युवा स्पिनर गेंदबाज मयंक मारकंडे के रूप में मिला है. जबकि एक और युवा गेंदबाज अनुकूल रॉय को खेलने का मौका तो नही मिला, लेकिन उन्होंने ऑल राउंडर कृणाल पांड्या से काफी कुछ सीखा है.

एक इंटरव्यू के दौरान अनुकूल ने ये कहा  

अंडर-19 2018 वर्ल्ड कप में अनुकूल रॉय ने शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने छ मैचों में 9.07 की औसत से 14 विकेट लिए थे. हर 14 बॉल पर रॉय ने विकेट चटकाया. जिससे भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को जीतने में कामयाब हुई थी.

अनुकूल ने मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने पर मिले अनुभव के बारे में बताते हुए कहा,

 ”मैंने कृणाल भाई से बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने मुझे गेंदबाजी के बारे में बहुत कुछ सिखाया. रफ़्तार में बदलाव करना, बैट्समैन को पढ़ना और उसकी कमजोरी को जानना और किस बल्लेबाज को कौन सी बॉल की जाए, के बारे में बताया है’

इसके साथ ही रॉय ने कहा,

”प्रैक्टिस मैच के दौरान भी वह मुझे बताते रहते थे कि किस तरह से मुझे गेंदबाजी करनी है. मैं भी उन्हें मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए देखा करता था. मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं. अपने खेल के बारे में. अब मुझे टी-20 में बल्लेबाजों की पहुंच के बारे में पता है. यह मुझे एक क्रिकेटर बनने में बहुत ज्यादा मदद करेगा”

रॉय ने जेपी डुमनी के बारे में कहा,

”जेपी डुमनी भाई भी बहुत अनुशासनप्रीय हैं. वह काफी अच्छी चीज़ें बताते है. उनके मुताबिक बल्लेबाज को शुरुआत में सिंगल लेने का प्रयास जरुर करना चाहिए. इसके बाद डबल, फोर और सिक्स खुद ही आ जाएंगे. साथ ही उन्होंने मुझे फील्डिंग के बारे में भी बताया है. उन्होंने बाताया है, कि फील्डर को गेंद जरुर पकड़नी चाहिए यह मायने नही रखता गेंद कितनी तेज जा रही है. आपको कोशिश कर उसे पकड़ना चाहिए”

The post अनुकूल रॉय को मुंबई इंडियंस के लिए नहीं मिला एक भी मैच खेलने का मौका, अब टीम के साथी खिलाड़ियों को लेकर कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.