Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पन्त ने किया था कल राशिद खान की खूब पिटाई लेकिन अब राशिद ने पन्त का शतक बेकार जाने पर कही ये भावुक बात

आईपीएल का 11वां सीजन काफी रोमांचक मोड़ पर पहुँच चुका है. इसकी हर टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. आईपीएल की मौजूदा विजेता टीम मुंबई इंडियन्स एक बार फिर कम्मल का प्रदर्शन कर के प्लेऑफ में जाने की तैयारी में जुटी है. उसी के साथ बाकी टीमें भी यही चाहती हैं.

ऐसे ही कल का मैच भी काफी शानदार साबित हुआ. सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के मैच में मेजबान दिल्ली डेयरडेविल्स को 9 विकेट से हरा दिया.

पंत ने किया शानदार प्रदर्शन 

दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत ने 63 गेंदों में नाबाद 128 से अपने पहले आईपीएल शतक के दम पर 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 187 रन बनाए थे. पंत ने अपनी इस पारी में 15 चौके और 7 छक्के भी लगाए. हैदराबाद ने इस लक्ष्य को 18.5 ओवरों में सिर्फ एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.

धवन और विलियमसन ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी 

हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 92 रन बनाए. अपनी पारी में धवन ने 50 गेंदों का सामना किया और नौ चौकों के अलावा चार छक्के लगाए. कप्तान केन विलियमसन ने उनका अच्छा साथ दिया और 53 गेंदों में आठ चौके तथा दो छक्कों की मदद से 83 रनों की पारी खेली. दोनों ने दूसरे विकेट लिए 176 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई.

राशिद खान ने ऋषभ पन्त के लिए व्यक्त किया दुःख

हैदराबाद की जीत के बाद टीम के शानदार गेंदबाज राशिद खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर से ट्वीट कर इस बात की ख़ुशी व्यक्त की. राशिद ने अपने पोस्ट में पन्त के लिए दुःख जताते हुए लिखा, “यह टीम के लिए शानदार जीत रही. गब्बर धवन और क्लास केन ने देखने लायक पारी खेली. साथ ही ऋषभ पंत की शानदार पारी देखना बहुत स्पेशल रहा.”

हैदराबाद का प्रदर्शन 

इसी के साथ अभी तक के सनराइजर्स हैदेराद के प्रदर्शन की बात करे तो यह काफी शानदार साबित हुआ है. टीम ने अभी तक 11 मैच खेल कर 9 मैच में जीत दर्ज की है. जिसके बाद हैदराबाद पॉइंट टेबल में टॉप पर चल रही. साथ ही प्लेऑफ में अपनी जगह भी सुनिश्चित कर ली है.

The post ऋषभ पन्त ने किया था कल राशिद खान की खूब पिटाई लेकिन अब राशिद ने पन्त का शतक बेकार जाने पर कही ये भावुक बात appeared first on SportzWiki Hindi.