आईपीएल 2018 काफी शानदार साबित हो रहा है. इसके हर मैच में कुछ न कुछ नया देखने को जरूर मिला है. फिलहाल आईपीएल का यह सत्र भी अब कुछ दिनों का ही मेहमान बचा है. इसमें चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है. इसी के साथ ही 25 मई को कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा. जो टीम जीतेगी वो चेन्नई के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी.
विलियमसन ने अपने नाम किया शानदार रिकॉर्ड

आईपीएल के अभी तक के इस टूर्नामेंट में रोज़ नए रिकॉर्ड बने और टूटे हैं. ऐसा ही कुछ पहले प्लेऑफ क्वालीफायर मैच में भी देखने को मिला. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर में महज 24 रनों पर ही आऊट हो गए, जिसका नुकसान उन्हें चेन्नई के खिलाफ मैच हारकर भुगतना पड़ा.
पंत को पीछे छोड़ आगे निकले विलियमसन

इन 24 रनों के दौरान विलियमसन ने एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया. उन्होंने टूर्नामैंट में सर्वाधिक रन बनाने की लिस्ट में पहले नंबर पर चल रहे दिल्ली डेयरडेविल्स के ऋषभ पंत को पीछे छोड़ दिया है. पंत के नाम पर इस सीजन में 14 मैचों में 684 रन दर्ज हैं, जिसमें एक सैकड़ा और पांच अर्धशतक शामिल है. लेकिन चेन्नई के खिलाफ पारी खेलकर विलियमसन अब पंत के स्कोर से एक रन ऊपर हो गए हैं. यानी विलियमसन के नाम पर अब 15 मैचों में 685 रन हो गए हैं. इन रनों को बनाने के लिए विलियमसन ने आठ अर्धशतक भी जड़े हैं.
पंत ने लगाई हैं सर्वाधिक बाउंड्री

विलियमसन चाहे ही सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दिल्ली के ऋषभ पंत से आगे निकल गए हों, लेकिन उनका एक और रिकॉर्ड उनके लिए तोड़ना काफी मुश्किल है. यह रिकॉर्ड है सर्वाधिक बाउंड्री लगाने का. पंत के नाम पर इस सीजन में ब्राउंड्री लगाने का शतक (68 चौके+37 छक्के =105) दर्ज है. जबकि विलियमसन के नाम पर अभी 59 चौके और 26 छक्के (85 बाउंड्रीज) दर्ज हैं.
विलियमसन नहीं तोड़ पाएँगे यह रिकॉर्ड

आगे विलियमसन के पास दो और मैच खेलने का चांस है. लेकिन यह संभव नहीं है कि वह करीब 20 बाउंड्री लगाकर पंत का यह रिकॉर्ड तोड़ दें. ऐसे में स्पष्ट है कि पंत का यह रिकॉर्ड नहीं टूटने वाला.
इसी के साथ ही हम आपको बता दे कि दिल्ली डेयरडेविल्स के टूर्नामेंट से बाहर होने के कारण ही विलियमसन के लिए ऋषभ पंत का सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ पाना संभव हो पाया है. यदि वह टूर्नामेंट का हिस्सा होते तो इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना भी नामुमकिन था.
The post ऋषभ पन्त को पीछे छोड़ विलियम्सन निकले आगे लेकिन नहीं तोड़ पायेंगे पन्त का ये रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.