Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फनी अंदाज में रन आउट हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, याद आए इजमाम उल हक

नई दिल्ली
क्रिकेट जगत में पाकिस्तानी क्रिकेटर इजमाम उल हक रन आउट होने की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। क्रीज के बीच दाैड़ लगाते समय या तो वो खुद रन आउट हो जाते थे या फिर साथी खिलाड़ी को मुश्किल में डाल देते थे। उनके नाम वनडे में 40 बार रन आउट होने का अनोखा रिकाॅर्ड भी है। लेकिन अब एक आैर क्रिकेटर फनी अंदाज में रन आउट का शिकार हुआ, जिससे इंजमाम की याद आ गई। 

भतीजे ने अली को करवाया आउट
इंजमाम के भतीजे इमाम उल हक ने 7 मई को नॉर्थम्पटन में नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ काउंटी ग्राउंड पर मैच खेला। पाकिस्तान की दूसरी पारी के दाैरान इमाम उल हक आैर अजहर अली के साथ पारी की शुरुआत करने आए। इमाम ने फाइन लेग की ओर शाॅट खेला आैर रन लेने के लिए दाैड़ पड़े। वह नाॅन स्टाॅईक पर खड़े अली की तरफ देखे की बजाए गेंद की ओर देखते रहे।
 
अली ने भी दाैड़ना शुरू कर दिया लेकिन इमाम क्रीज के बीच सीधा अली से टकरा गए। टक्कर लगने के बाद अली ने फिर लड़खड़ाते हुए क्रीज पर पहुंचने की कोशिश की लेकिन वह रन आउट हो गए। वहीं इमाम आउट होने से बच गए। दोनों के बीच यह टक्कर हास्यापद रही। हालांकि, पाकिस्तान ने 9 विकेट से मैच जीत लिया और इमाम उल हक ने 59 रनों की नाबाद पारी खेली।