नई दिल्ली
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली को डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है. कोहली स्लिप डिस्क की समस्या से जूझ रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक बुधवार को कोहली मुंबई में हिंदूजा अस्पताल में जांच के लिए गए थे. डॉक्टरों ने उन्हें इंग्लैंड में काउंटी नहीं खेलने की सलाह दी है.
दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर माने जाने वाले कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान भी एक मैच में रेस्ट लिया था. स्लिप डिस्क की समस्या आगे और बढ़ न जाए इसके लिए डॉक्टरों ने कोहली को आराम की सलाह दी है.
इस बारे में अब बीसीसीआई की मेडिकल टीम से सलाह मशविरे के बाद ही कोहली आगे का फैसला करेंगे. आईपीएल के बाद कोहली काउंटी खेलने जाने वाले थे. इसके बाद वे आयरलैंड दौरे और फिर इंग्लैड दौरे में टीम इंडिया के साथ होते.