इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में इन दिनों सफर बड़े रोचक दौर में पहुंच गया है। इस आईपीएल सीजन में कई युवा भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला। भारतीय युवा खिलाड़ियों ने बहुत खास प्रभाव छोड़ा। भारत के युवा खिलाड़ियों को मौका मिला और मौके में कई खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर अपने आप को बड़े स्टेज के लिए तैयार किया।

इस आईपीएल सीजन में भारत के युवा खिलाड़ियों ने किया प्रभावित
भारतीय टीम के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में जिनको मौका मिला वो अपना हुनर दिखाने में कामयाब रहे लेकिन इसके साथ ही कुछ युवा खिलाड़ी ऐसे रहे जो पूरे सीजन में बैंच पर ही बैठे रहे। जहां एक तरफ केकेआर और दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया, लेकिन वहीं आरसीबी की टीम ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया।

आरसीबी ने पूरे सीजन में करती रही हार का सामना, लेकिन नहीं जताया इस युवा पर भरोसा
इन खिलाड़ियों में से एक हैं। आरसीबी के पवन देशपांडे…. प्रतिभाशाली बल्लेबाज पवन देशपांडे पूरे आईपीएल के सीजन में बैंच पर ही बैठे रहे लेकिन एक बार भी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इस खिलाड़ी को मौका देने पर विचार नहीं किया।
आरसीबी की टीम राजस्थान रॉयल्स के हाथों शनिवार को हार के साथ ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। आरसीबी लगातार हार पर हार झेलती रही, लेकिन एक बार भी ये नहीं सोचा कि युवा बल्लेबाज पवन देशपांडे को मौका दिया जाए।

विराट कोहली ने युवा टैलेंटेड खिलाड़ी पवन देशपांडे को नहीं दिया मौका
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली लगातार मिल रही हार पर हार के बाद भी सरफराज खान और मनदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को मौका देते रहे। इन दोनों ही खिलाड़ियो ने इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और बुरी तरह से निराश किया। इन खिलाड़ियों की नाकामी के बाद भी विराट कोहली ने इस युवा बल्लेबाज पवन देशपांडे को मौका नहीं दिया।

पवन देशपांडे ने घरेलु टी-20 क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन
एक ओर जहां सबके सामने है कि केकेआर और डेयरडेविल्स ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया और इन युवा खिलाड़ियों ने अपना एक खास प्रभाव छोड़ा लेकिन वहीं घरेलु टी-20 क्रिकेट में 67 का औसत रखने वाले पवन देशपांडे को पूरे 14 मैच खेलने के बाद भी इस टेलेंटेड क्रिकेट को मौका नहीं दिया। अगर विराट कोहली ने भी पवन देशपांडे पर भरोसा जताया होता तो ये खिलाड़ी भी क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर अपने आपको साबित करते।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post लगातार हारती रही आरसीबी लेकिन अगर कोहली ने एक मैच में भी दिया होता इस खिलाड़ी को मौका तो प्ले ऑफ में होती बैंगलोर appeared first on SportzWiki Hindi.