मुंबई, 28 मई; समाचार चैनल अल-जजीरा द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच मार्च-2017 में रांची में खेले गए टेस्ट मैच में स्पॉट फिक्सिंग की बात सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी जांच में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का पूरा सहयोग करने का वादा किया है। बीसीसीआई ने रविवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।
बीसीसीआई ने बयान में कहा, “खेल की छवि को किसी प्रकार से धूमिल करने और खेल की अखंड़ता को खराब करने के प्रति बीसीसीआई की जीरो टोलरेंस पॉलिसी है। बीसीसीआई आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी ईकाई के साथ इस मामले में मिलकर काम करेगी।”
समाचार चैनल अल जजीरा की डॉक्यूमेंट्री में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रांची में मार्च-2017 में खेले गए टेस्ट मैच में के ऊपर सवालिय निशान उठाए हैं। इसमें बताया गया है कि एक आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने एक तय समय तक धीमी गति से बल्लेबाजी कर मैच फिक्सिंग की थी जिसे भारत में कानून अपराध माना जाता है। डॉक्यूमेंट्री में भारत का रहने वाला अनील मुव्वर दो बल्लेबाजों का नाम ले रहा है। दोनों खिलाड़ियों के नाम को हालांकि डॉक्यूमेंट्री में काटा गया है। चैनल ने कहा है कि जिन दो खिलाड़ियों के नाम इसमें आए हैं उन्होंने जबाव देने से मना कर दिया है।
अल जजीरा ने कहा है कि मुनव्वर ने उस टेस्ट में जिस रनगति से रन बनने की बात कही थी वो सही साबित हुई है। चैनल के मुताबिक बल्लेबाज से धीमी रन गति से रन बनाने के कहा गया था।
साथ ही भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले गए टेस्ट मैच पर भी सवाल उठे हैं। डॉक्यूमेंट्री में गॉल के पिच क्यूरेटर को पिच से छेड़छाड़ की बात को स्वीकार करते हुए बताया है।
The post आईसीसी का पूरा साथ देगी बीसीसीआई appeared first on SportzWiki Hindi.