Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेटर जड़ेजा की पत्नी को पुलिसकर्मी ने बेरहमी से पीटा, आरोपी गिरफ्तार

जामनगर। मामला सोमवार का है जब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवीन्द्र जड़ेजा की पत्नी रीवा के साथ एक पुलिस वाले ने बहसलूकी की। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी की गाड़ी एक पुलिसकर्मी की बाइक से टकरा गई जिसके बाद ही दोनों पक्षों के बीच यह विवाद शुरु हुआ है। विवाद के दौरान जड़ेजा की पत्नी को पुलिसकर्मी ने जोरदार थप्पड़ भी जड़ दिया। यह घटना जामनगर के सरु सेक्शन रोड के पास की बताई जा रही है। आरोपी पुलिस कर्मी का नाम संजय अहिर बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही जामनगर के पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेजुल ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है। घटना की जानकारी देते हुए कहा जा रहा है कि रीवा अपनी BMW से अपने बच्चे के साथ जा रही थी तभी उनकी कार पुलिसकर्मी की बाइक से टकरा गई। जिसके बाद आरोपी पुलिस कर्मी ने उनके साथ बुरी तरह हाथापाई करी। उसके बाद उसने उनके बाल भी खींचे।

बात करें जड़ेजा की तो वह इस समय आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेल रहे हैं। टीम चेन्नै सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

The post क्रिकेटर जड़ेजा की पत्नी को पुलिसकर्मी ने बेरहमी से पीटा, आरोपी गिरफ्तार appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.