स्पोर्ट्स डेस्क। अगर आपको दक्षिण अफ्रीका पूर्व कप्तान और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू के सबसे शानदार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को खेलते देखना काफी पसंद है तो अब आपके लिए बुरी खबर है। क्योंकि एबी डिविलियर्स ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा आकर दी है। वह अब कभी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते नजर नही आयेगे।
क्रिकेट जगत में 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक विडियो शेयर करते हुए संन्यास लेने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आज मैंने एक बड़ा फैसला किया है। अब एबी किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों खेलते नजर नही आयेगे उन्होंने संन्यास लेने का कारण खुद के थके होने का बताया है।
डिविलियर्स ने अब तक 114 टेस्ट , 228 वनडे और 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है और उसके बाद उनका कहना है की अब मेरे संन्यास लेने का समय आ गया है ताकि दूसरे खिलाड़ी आगे आ सकें। साथ ही उन्होंने कहा की अब वह बहुत थक गए है। डिविलियर्स आईपीएल-11 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू टीम का हिस्सा हैं।
Herald