आईपीएल 2018 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स तथा सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर रविवार को खेला गया था. जिसमें माही की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी बार खिताब अपने नाम करने का मौका मिला है। इस शानदार सीजन के बाद मंगलवार को धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ वापस रांची चले गए है। हालांकि, इनके साथ एक और युवा खिलाड़ी भी साथ था।

रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 11 सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेटों से हराकर इस खिताबी मैच में जीत दर्ज की थी और अब चेन्नई अपने फैंस से मिलकर वापस घर रांची लौट गये है. जिसमें इनके साथ मोनू सिंह भी साथ थे।
दरअसल, आपको बता दें, कि इस बार आईपीएल की नीलामी में युवा मोनू सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स ने बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था, लेकिन एक भी मैच में मौका नहीं मिल पाया था। इनका यह डेब्यू आईपीएल था. जिसमें खेलने का मौका नहीं मिला है।
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और क्रिकेटर मोनू सिंह धोनी की बहुत अच्छी दोस्ती है. इस कारण साक्षी ने एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उनके साथ और उनकी अकेली तस्वीरें साझा की है जिन्हें आप खुद भी देख सकते है।
इस प्रकार 7 अप्रैल को शुरू हुए इस महा संग्राम का फाइनल बीते रविवार को खेला गया था. जिसमें चेन्नई ने शेन वॉटसन की दमदार बल्लेबाजी के चलते मुकाबला 8 विकेटों से जीता था और तीसरा खिताब अपने नाम किया है। अब एक साल बाद फिर से यही धमाल देखने को मिलने वाला है जिससे पहले नीलामी का आयोजन भी होगा।
The post जानिये आखिर धोनी को छोड़, किस खिलाड़ी के साथ साक्षी कर रही है अपनी तस्वीरें शेयर appeared first on SportzWiki Hindi.