आईपीएल 2018 का सीजन काफी शानदार साबित हो रहा है. इसके हर मैच में कुछ नया देखने को मिलता है. सभी टीम आईपीएल का खिताब अपने नाम करने की कोशिशों में जुटी हुई हैं. उससे पहले टीमों को प्ले ऑफ में जाने की चिंता सता रही है.
साथ ही आईपीएल एक ऐसा मंच है जिसमें खिलाड़ी हर रोज़ नया रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं. उसी रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए दूसरे खिलाड़ी कोशिशों में जुट जाते हैं. पर कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में अपना नाम अच्छा न कर खराब तरह से संजो रहे हैं. ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम के टिम साउथी.
साउथी ने किया नियम का उल्लंघन

बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनरईसर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में बैंगलोर के गेंदबाज साउथी को खिलाड़ियों के लिए जारी नियमों के तहत 2.1.8 के लेवल-1 नियम का दोषी पाया गया है. उनकी टीम के अधिकारियों ने इसे मंजूर कर लिया है.
साउदी ने अपनी गलती मानी है और अब इस मामले का आखिरी फैसला मैच रेफरी करेंगे. साथ ही उन्हें आईपीएल की आचार सहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है. आईपीएल मीडिया की ओर से शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी जानकारी दी गई.
कैच पकड़ने का किया था दावा

हालांकि इस घटना के ब्योरे को प्रकट नहीं किया गया है. 29 वर्षीय ने हैदराबाद की पारी में तीसरे ओवर में कैच पकड़ने का दावा किया था. पर उनकी गेंद हाथ में आने की जगह जमीन से जा लगी थी. जिसके बाद थर्ड एम्पायर ने फैसला हैदराबाद के हक़ में सुनाया था और साउथी को इसके परिणामस्वरूप सजा का हकदार माना जा रहा है.
ऐसा रहा मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर टीम ने एबी डीविलियर्स ने 69 रन मोईन अली ने 65 और ग्रेंडहोम ने 40 रन की पारियों की मदद से 6 विकेट खोकर 218 रनों का स्कोर खड़ा किया. 219 के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स टीम की तरफ के कप्तान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 81 रनों की पारी खेली, वहीं मनीष पांडे ने भी 62 रन बनाए. हालांकि इसके बाद भी टीम 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर केवल 204 रन ही बना सकी.
The post BREAKING: आरसीबी टीम के इस क्रिकेटर को लगा बीसीसीआई से जोरदार झटका,कोड आॅफ कंडक्ट का दोषी होने की वजह से मिली लेवल-1 के तहत सजा appeared first on SportzWiki Hindi.