Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्राॅक लैसनर तोड़ सकते हैं CM Punk का 434 दिनों तक चैंपियन बने रहने का रिकाॅर्ड

नई दिल्ली
पिछले महीने WWE ग्रेटेस्ट राॅयल रंबल का आयोजन हुआ, जिसमें ब्राॅक लैसनर ने अपना यूनिवर्सल टाइटल रोमन रेंमन रेंस के खिलाफ डिफेंड किया था। जिस दौरान लैसनर ने रोमन को मार-मार कर उसका खून निकाल दिया और इस फाइट को अपने नाम कर लिया। अब कई फैंस ये उम्मीद लगा रहे है कि मनी इन द बैंक में लैसनर वापसी करेंगे। अगर मनी इन द बैंक तक लैसनर के पास यूनिवर्सल टाइटल रहता है तो वो सीएम पंक के 434 दिनों तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

रैसलमेनिया और ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में लैसनर का अपना टाइटल डिफेंड करके सीएम पंक के रिकॉर्ड को तोड़ना शायद यहीं WWE चाहता है, इसलिए रोमन रेंस पिछले महीने लगातार दो बार हार गए। रैसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो में डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में ये कहा है कि ब्रॉक लैसनर मनी इन द बैंक का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि,"लैसनर मनी इन द बैंक में फाइट नहीं करेंगे। मुझे नहीं पता कि वो रैसलिंग करने कब रिंग में उतरेंगे। ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल के बाद सभी ने सोचा था कि वो मनी इऩ द बैंक में रैसलिंग करने उतरेंगे और शो में चार चांद लगाएंगे लेकिन इस शो में ऐसा कुछ नहीं होगा। मुझे लगता है कि समरस्लैम तक उन्होंने डील की है और वो जुलाई में वहीं वापसी करेंगे।" 

आपको बता दें कि अगले महीने मनी इन द बैंक पीपीवी का आयोजन होगा। ये WWE का बहुत बड़ा इवेंट होता है। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। तमाम रिपोर्ट में ये कहा जा रहा है कि अपना टाइटल फिर से लैसनर मनी इन द बैंक में डिफेंड करेंगे। लेकिन अभी तक लैसनर को लेकर कोई भी पुख्ता खबर नहीं आई है। अगर लैसनर मनी इऩ द बैंक में नहीं आते है तो फिर वो समरस्लैम में जरूर रिंग में उतरेंगे।