Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSK का हौसला बढ़ाने आई ढिंचैक पूजा, धोनी को डेडिकेट किया यह खास गाना

नई दिल्ली
अपने फंकी स्टाइल से मशहूर रातों-रात स्टार बनने वाली ढिंचैक पूजा ने अब एक गाना रिलीज किया है। 'सेल्फी मैंने ले ली आज' और 'दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर' जैसे रैप साॅन्ग के बाद अब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को एक नया गाना डेडिकेट किया है। ढिंचैक अक्सर ही अपने अजीबो-गरीब गानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। इनके गानों ने इनको इतनी पॉपुलैरिटी दिलवाई कि वह बिग बॉस के मंच तक आ पहुंची।  

हम पूजा के जिस नए रैप की बात कर रहे हैं वो उन्होंने आईपीएल में चेन्नई टीम और महेंद्र सिंह धोनी के सपोर्ट करने के लिए गाया है। इसके बोल हैं- 'जीतेंगे भी जीतेंगे चेन्नई सुपर किंग्स, हर बॉल को पीटेंगे चेन्नई सुपर किंग्स।' ढिंचैक पूजा अपने इस नए रैप सॉन्ग के जरिए चेन्नई की टीम को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। पूजा ने अपने इस नए गाने में चेन्नई के बल्लेबाजों को शेर बताया है। इस गाने का टाइटल है 'चेन्नई (CSK Will Win) IPL2018।' यह गाना तेजी से यूट्यूब पर पॉपुलर भी हो रहा है। हालांकि, इस लाइक से ज्यादा डिसलाइक मिल रहे है। 

चेन्नई की टीम आईपीएल के इस सीजन में काफी अच्छा परफॉर्म कर रही हैं और अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई अब तक 10 में से 7 मैच जीत चुकी है।