आईपीएल 2018 का 46वां मैच रविवार 4 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बीच महराष्ट्र के पुणे क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाना है.
आपकों बता दे, कि सनराइजर्स पहले ही 18 अंको के साथ प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. वही चेन्नई सुपर किंग की टीम को प्लेऑफ़ में अपनी जगह पक्की करने के लिए मात्र 2 अंक और चाहिए.
चेन्नई का पलड़ा रहा है भारी

आपकों बता दे, कि दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 7 मुकाबले खेले जा चुके है. जिसमे से 5 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते है और 2 मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीते हुए है.
पिच रिपोर्ट

महराष्ट्र के पुणे क्रिकेट स्टेडियम की बल्लेबाजों के लिए इतनी आसान नहीं है. इस पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है.
इस पिच में शुरूआत में तेज गेंदबाजो के लिए नमी होती है. स्पिन गेंदबाजो के लिए भी यह पिच काफी मददगार है. हालाँकि, एक बार जिन बल्लेबाजों की नजरे इस विकेट पर टिक जायेगी. वह बल्लेबाज इस पिच पर रन भी बना सकते है.
चेन्नई ने जीता टॉस

आपकों बता दे, कि चेन्नई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस मैच का टॉस हो गया है. इस मैच का टॉस चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
टॉस के समय धोनी ने कहा, “हम टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रहे है, क्योंकि हम लक्ष्य का पीछा करना चाहते है. मुझे लगता है, यह पिच मैच के अंत तक एकसमान ही खेलेगी, इसलिए पहले या बाद में खेलना इस पिच पर ज्यादा मायने नहीं रखता है.”
इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Sunrisers Hyderabad (Playing XI): Alex Hales, Shikhar Dhawan, Kane Williamson(c), Manish Pandey, Shakib Al Hasan, Deepak Hooda, Shreevats Goswami(w), Rashid Khan, Bhuvneshwar Kumar, Siddarth Kaul, Sandeep Sharma
Chennai Super Kings (Playing XI): Shane Watson, Ambati Rayudu, Suresh Raina, Sam Billings, MS Dhoni(w/c), Dwayne Bravo, Ravindra Jadeja, David Willey, Harbhajan Singh, Deepak Chahar, Shardul Thakur
The post CSKvsSRH : टॉस रिपोर्ट : चेन्नई ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, धोनी ने बताया टॉस जीत क्यों चुनी पहले गेंदबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.