Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

CSKvsSRH : टॉस रिपोर्ट : टॉस जीत सिर्फ इस वजह से धोनी ने चुनी पहले गेंदबाजी, टीम में हुई दिग्गज खिलाड़ी की वापसी

आईपीएल 2018 का पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज 22 मई मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाना है.

आईपीएल 2018 के इस पहले क्वालीफायर मुकाबले को जो भी टीम जीतेगी वह 27 मई को होने वाले आईपीएल फाइनल में प्रवेश कर लेगी.

आंकड़ो के आधार पर चेन्नई का पलड़ा भारी 

आईपीएल 2018 में दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच खेले गये है. जिसमे से 6 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते है और 2 मैच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीते हुए है.

इस सीजन दोनों टीमों के बीच हुए दोनों मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते. चेन्नई ने राजीव गाँधी क्रिकेट स्टेडियम में जहां सनराइजर्स को 4 रन से हरा दिया था. वही पुणे में चेन्नई ने सनराइजर्स को 8 विकेट से हरा दिया था.

पिच रिपोर्ट

मुंबई की वानखेड़े स्टेडियम की पिच ने हमेशा से ही बल्लेबाजो को बहुत मदद की है. इस आईपीएल में भी इस पिच पर जमकर रन बने है, इसलिए आज भी यह कहा जा सकता है, कि इस पिच पर जमकर रन बनेंगे. दोनों ही टीमों के बल्लेबाज इस बल्लेबाजी पिच का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे.

चेन्नई ने जीता टॉस 

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले पहले क्वालीफायर मुकाबले का टॉस हो गये है. इस मैच का टॉस चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम में हुई दिग्गज खिलाड़ी शेन वाटसन की हुई वापसी.

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले पर धोनी ने कहा, कि “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते है, क्योंकि दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करना आसान होगा.”

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

 

Teams:

Sunrisers Hyderabad (Playing XI): Shikhar Dhawan, Shreevats Goswami(w), Kane Williamson(c), Manish Pandey, Shakib Al Hasan, Yusuf Pathan, Carlos Brathwaite, Rashid Khan, Bhuvneshwar Kumar, Siddarth Kaul, Sandeep Sharma

Chennai Super Kings (Playing XI): Ambati Rayudu, Shane Watson, Suresh Raina, Faf du Plessis, MS Dhoni(w/c), Ravindra Jadeja, Dwayne Bravo, Harbhajan Singh, Deepak Chahar, Shardul Thakur, Lungi Ngidi

 

The post CSKvsSRH : टॉस रिपोर्ट : टॉस जीत सिर्फ इस वजह से धोनी ने चुनी पहले गेंदबाजी, टीम में हुई दिग्गज खिलाड़ी की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.