Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

DD के इस आॅलराउंडर खिलाड़ी ने IPL में बनाया ये रिकॉर्ड, चौंकाने वाला रिकॉर्ड  

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 11वें सीजन में आॅलराउंडर खिलाड़ी अभिषेक शर्मा दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से अपने जलवे मैदान में बिखेरते हुए नजर आ रहे है। दिल्ली का ये आॅलराउंडर खिलाड़ी अंडर19 में भी अपने जलवे बिखेर चुके है।

Post Image

दिल्ली के इस आॅलराउंडर खिलाड़ी ने शनिवार को खेले गए इस सीजन के 45वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के विरूद्ध अपना पहला डेब्यू मैच खेला था और अपने डेब्यू मैच में शानदार पारी खेल अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

Post Image

17 वर्षीय अभिषेक शर्मा ने इस मैच में मात्र 19 गेंदों में 46 रनों की आतिशी पारी खेली और एक रिकॉर्ड बना लिया है। दिल्ली के इस युवा आॅलराउंडर खिलाड़ी ने 17 साल की उम्र में सबसे बड़े स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है।

Post Image

अभिषेक शर्मा की ये बेहतरीन पारी हालांकि टीम के काम नहीं आ सकी। इस मैच में दिल्ली को हार से सामना करना पड़ा। शर्मा ने इस मैच में 3 चौके व 4 छक्के लगाए।



Herald