
जयपुर ( स्पोर्ट्स डेस्क ) आईपीएल के 32 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर दिल्ली डेयरडेविल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। फिर बारिश की बाधा के चलते मैच 18-18 ओवर कर दिया गया है। बता दें की यह मुकाबला दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है।
आज यहां दिल्ली डेयरडेविल्स की बल्लेबाजी मुनरो और पृथ्वी शॉ ने की थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स के पहला ओवर धवल कुलर्णी ने डाला ।
इसी ओवर में मुनरो (0) पवेलियन चलते बने। इस ओवर में 1 रन बने । इसके बाद क्रीज श्रेयस अय्यर आए।
जोफ्रा आर्चर के द्वारा फेंके गए दूसरे ओवर में 5 रन बने। कुलकर्णी के तीसरे ओवर में पृथ्वी शॉ ने दो छक्के और एक चौका जड़ा ।
गौथम के 4 ओवर में अय्यर और पृथ्वी ने एक- एक चौका जड़ा । उनादकट के पांचवें ओवर में पृथ्वी शॉ ने एक छक्का और दो चौके और छक्का जड़े । गौपाल के छठवे ओवर में श्रेयस अय्यर ने दो छक्के जड़े ओवर में 14 रन बने । 6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट खोकर 62 रन, क्रीज पर पृथ्वी (38) और श्रेयस अय्यर(24)।
The post DD Vs RR : पृथ्वी शॉ और कप्तान अय्यर ने की छक्के- चौकों की बरसात, दिल्ली 1 विकेट खोकर 50 के पार appeared first on समाचार नामा.



