
जयपुर ( स्पोर्ट्स डेस्क ) आईपीएल के 32 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर दिल्ली डेयरडेविल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। फिर बारिश की बाधा के चलते मैच 18-18 ओवर कर दिया गया है। बता दें की यह मुकाबला दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स 17.1 ओवर 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए।इसी दौरान बारिश की वजह से दिल्ली की पारी को यहीं समाप्त कर दिया ।इसके बाद डकर्थ लुईस नियम के आधार पर राजस्थान रॉयल्स का लक्ष्य पुन: निर्धारित किया गया। नियम के मुताबिक राजस्थान को जीत के लिए 12 ओवर में 151 का टारगेट मिला है ।
राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत जोस बटलर और डार्सी शॉर्ट ने की वहीं दिल्ली के नदीम के द्वारा फेंके गए पहले ओवर में ही बटलर ने एक चौका और छक्का जडा़, इस ओवर से राजस्थान रॉयल्स की खाते में 14 रन आए।
ट्रेंट बोल्ट के दूसरे ओवर में 8 रन बने।पारी का तीसरा ओवर अवेश खान ने फेंका, इसमें बटलर ने तीन छक्के और एक चौका जड़ा, इस ओर में 23 रन आए।लियाम प्लंकेट की 4 ओवर में एक चौका और छक्का जड़ते हुए 13 रन बने । अमित मिश्रा के पांचवें ओवर में 8 रन बने । इसी ओवर में बटलर ने तूफानी अर्धशतक पूरा किया
दिल्ली की ओर अवेश खान छठवा ओवर फेका 13 रन बने । 6 ओवर को बाद राजस्थान रॉयल्स बिना विकेट गंवाए 79 रन है।वहीं क्रीज पर डार्शी शॉर्ट (11) और जोस बटलर (66) मौजूद हैं।
The post DD Vs RR : जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी, राजस्थान बिना विकेट गंवाए 79 appeared first on समाचार नामा.



