
जयपुर ( स्पोर्ट्स डेस्क ) आईपीएल के 32 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर दिल्ली डेयरडेविल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। फिर बारिश की बाधा के चलते मैच 18-18 ओवर कर दिया गया है। बता दें की यह मुकाबला दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स 17.1 ओवर 6 विकेट खोर 196 रन बनाए।इसी दौरान बारिश की वजह से दिल्ली की पारी समाप्त कर दी गई।
दिल्ली की ओर से ऋष पंत ने सर्वाधिक 69 और श्रेयस अय्यर ने 50 रनों का योगदान दिया।, इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 47 रन बनाए।राजस्थान की ओर से सर्वाधिक तीन विकेट जयदेव उनादकट ने लिए ।
दिल्ली डेयरडेविल्स की पारी
पहले 9 ओवर —
आज यहां दिल्ली डेयरडेविल्स की बल्लेबाजी मुनरो और पृथ्वी शॉ ने की थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स के पहला ओवर धवल कुलर्णी ने डाला । इसी ओवर में मुनरो (0) पवेलियन चलते बने। इस ओवर में 1 रन बने । इसके बाद क्रीज श्रेयस अय्यर आए। जोफ्रा आर्चर के द्वारा फेंके गए दूसरे ओवर में 5 रन बने। कुलकर्णी के तीसरे ओवर में पृथ्वी शॉ ने दो छक्के और एक चौका जड़ा ।
गौथम के 4 ओवर में अय्यर और पृथ्वी ने एक- एक चौका जड़ा । उनादकट के पांचवें ओवर में पृथ्वी शॉ ने एक छक्का और दो चौके और छक्का जड़े । गौपाल के छठवे ओवर में श्रेयस अय्यर ने दो छक्के जड़े ओवर में 14 रन बने । 6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट खोकर 62 रन पहुंच गया था। पारी का 7 ओवर बेन स्टोक्स द्वारा फेंका गया,जिसमें 6 रन बने। श्रेयस गोपाल के द्वारा फेंके गए 8 ओवर में दिल्ली का दूसरा विकेट पृथ्वी शॉ (47) के रुप में गिरा । इसके बाद ऋषभ पंत क्रीज पर आए, इस ओवर में 12 रन बने । बेन स्टोक्स के 9 ओवर में ऋषभ पंत के चौके सहित 8 रन बने ।
आखिरी 9 ओवर में
जोफ्रा आर्चर के 10 ओवर में ऋषभ पंत के छ्क्के और अय्यर के चौके सहित 11 रन बने ।उनादकट के 11 ओवर में ऋषभ पंत के चौके सहित 10 रन बने ।गौथम के द्वारा फेंके गए 12 ओवर में ऋषभ पंत ने दौ चौके जड़े और अय्यर ने एक छक्का जड़ा। ओवर में 16 रन बने । 13 ओवर में धवल कुलकर्णी को ऋषभ ने 6 छक्का और दौ चौके जड़े। औवर में 20 रन बने, वहीं बेन स्टोक्स के 14 ओवर में ऋषभ पंत ने अपन अर्धशतक पूरा किया । इस ओवर में 15 रन बने ।
उनादकट के द्वारा फेंके 15 ओवर ंमें राजस्थान रॉयल्स से काफी अच्छा रहा है इस ओवर में दो विकेट गिरे पहले श्रेयस अय्यर (50) और उसके बाद ऋषभ पंत (69) आउट हुए। इसके बाद विजय शंकर क्रीज पर आए। उन्होने 16 ओवर में विजय शंकर को एक चौका और छक्का जड़ा, इस ओर में 15 रन बने ।उनादकट के 17 ओर में दिल्ली का पांचवा विकेट विजय शंकर (17) के रुप में गिरा , ओवर 9 रन बने ।
The post DD Vs RR Live : अय्यर – पंत की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली ने बनाए 196 appeared first on समाचार नामा.

