
जयपुर ( स्पोर्ट्स डेस्क)। इंडियन प्रीमयर लीग का आधा सफर तय हो चुका है और आज लीग का 32 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेला जाना है ।
बता दें की यह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर शाम 8 बजे से खेला जाना । प्लेऑफ को दौड़ से बाहर होने की कागार पर खड़ी दिल्ली के लिए टीम के लिए हर मैच करो या मरो की तरह है ।
वैसे दोनों टीमें इस सीजन में एक बार जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भिड़ चुकी हैं।
बारिश से प्रभावित इस मैच में फैसला डकवर्थ लुईस नियम से आया था और दिल्ली को 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था । इस आज के मैच खास नजरें रहने वाली हैं ।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन —
दिल्ली डेयरडेविल्स: पृथ्वी शॉ, कॉलिन मुनरो, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, लिआम प्लंकेट, अमित मिश्रा, शाहबाज नादीम, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट।
राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे ( कप्तान), डी आर्सी शॉर्ट, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, जोस बटलर ( विकेटकीपर), कृष्णप्पा गोथम, जोफरा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी
The post DD Vs RR Live: कौन- कौन से खिलाड़ी उतरे हैं मैदान पर ,दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन appeared first on समाचार नामा.
