Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

DDvsMI : टॉस रिपोर्ट : अय्यर ने तोड़ी परम्परा इस वजह से लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला, मुंबई ने सबसे बड़े खिलाड़ी को ही किया बाहर

दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2018 का 55वां मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर खेला जाना है. आपकों बता दे, कि यह मुकाबला मुंबई इंडियंस की टीम के लिए एक करो या मरो का मुकाबला है.

मुंबई इंडियंस की टीम अगर यह मैच जीतती है, तो वह प्लेऑफ़ में प्रवेश कर लेगी. वही मुंबई इंडियंस अगर हारती है, तो वह प्लेऑफ़ की रेस से बाहर हो जायेगी. वही दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम जीत के साथ अपने इस आईपीएल सफर को समाप्त करना चाहेगी.

दोनों टीमों में रहती है बराबरी की टक्कर 

आपकों बता दे, कि दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 21 आईपीएल मुकाबले खेले गये है. जिसमे से 11 मुकाबले मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते है और 10 मुकाबले दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने जीते हुए है.

वही फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर दोनों टीमों के बीच अबतक 8 मुकाबले खेले गये है. जिसमे से 5 मैच दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने जीते हुए है और 3 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते हुए है.

स्पिन गेंदबाजो को मदद करेगी कोटला की पिच  

आपकों बता दे, कि फिरोजशाह कोटला की पिच स्पिन गेंदबाजो को मदद करेगी. इस पिच पर टर्न देखने को मिलेगा. जिसका दोनों ही टीमों के स्पिन गेंदबाज फायदा उठाना चाहेंगे. हालाँकि, जो बल्लेबाज इस पिच पर अपनी नजरें जमा लेगा वह बल्लेबाज इस पिच पर आसानी से रन भी बना लेगा.

दिल्ली ने जीता टॉस 

आपकों बता दे, कि दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच का टॉस हो गये है. इस मैच का टॉस दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए अय्यर ने कहा, कि

“हमने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है, क्योंकि मैदान पर कोई भी घास नहीं है, मैदान बिलकुल सूखा हुआ है. ऐसे में हम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना चाहते है.”

इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

Mumbai Indians (Playing XI): Suryakumar Yadav, Evin Lewis, Ishan Kishan(w), Rohit Sharma(c), Krunal Pandya, Kieron Pollard, Hardik Pandya, Ben Cutting, Mayank Markande, Jasprit Bumrah, Mustafizur Rahman

Delhi Daredevils (Playing XI): Prithvi Shaw, Shreyas Iyer(c), Rishabh Pant(w), Glenn Maxwell, Vijay Shankar, Abhishek Sharma, Harshal Patel, Amit Mishra, Liam Plunkett, Sandeep Lamichhane, Trent Boult

The post DDvsMI : टॉस रिपोर्ट : अय्यर ने तोड़ी परम्परा इस वजह से लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला, मुंबई ने सबसे बड़े खिलाड़ी को ही किया बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.