इण्डियन प्रीमियर लीग का 42वां मुकाबला आज,यानि 10 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है। होने वाले इस रोमांचक मुकाबले में एक तरफ जहां सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पाइंट टेबल में शीर्ष स्थान पर मौजूद है तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम सबसे निचले पायदान पर है। ऐसे में यह मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए बेहद ही चुनौति पूर्ण रहने वाला है।
दिल्ली ने टाॅस जीतकर किया पहले बल्लेबाजी का फैसला

बात अगर आज के मैच में टाॅस को लेकर बात किया जाए तो दिल्ली डेयरडेविल्स ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. ऐसे में अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले गेंदबाजी करते हुए नजर आएगी।
शीर्ष पायदान पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

आपको बता दे, इण्डियन प्रीमियर लीग के पाइंट टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शीर्ष पायदान पर मौजूद है। उसने अब तक कुल 10 मैच में खेलकर 8 मैच में जीत तो वहीं दूसरी तरफ बाकी 2 में हार का सामना करना पड़ा है.
पाइंट टेबल में दिल्ली का स्थान ये

इसके अलावा अगर दूसरी तरफ दिल्ली डेयरडेविल्स के अब तक के परफार्मेन्स को लेकर बात करे तो इस टीम ने भी अब तक कुल 10 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होने 7 बार हार का सामना करना पड़ा तो वहीं दूसरी तरफ महज 3 दफा ही जीत हासिल हुई है.
पहले बल्लेबाजी करने पर श्रेयस अय्यर ने कहा, कि
“टॉस जीतकर हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, क्योंकि हमे पिछले कुछ मैच जीतने से कान्फिडेंस मिला है, जो बाकी के मैचो में हमे काम आयेगा. हमारी बल्लेबाजी काफी मजबूत है, इसलिए हम पहले बल्लेबाजी कर बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर लगाना चाहते है.”
ये रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
Sunrisers Hyderabad (Playing XI): Alex Hales, Shikhar Dhawan, Kane Williamson(c), Manish Pandey, Shakib Al Hasan, Yusuf Pathan, Shreevats Goswami(w), Rashid Khan, Bhuvneshwar Kumar, Siddarth Kaul, Sandeep Sharma
ये रही दिल्ली डेयरेडविल्स की टीम
Delhi Daredevils (Playing XI): Prithvi Shaw, Jason Roy, Shreyas Iyer(c), Rishabh Pant(w), Glenn Maxwell, Vijay Shankar, Liam Plunkett, Harshal Patel, Amit Mishra, Shahbaz Nadeem, Trent Boult
The post DDvsSRH: टाॅस रिपोर्ट: टॉस जीत श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों करना चाहते है पहले बल्लेबाजी, टीम में हुई दिग्गज की वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.