स्पोर्ट्स डेस्क।फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े टूर्नामेंट FIFA वर्ल्ड कप शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बचे है। इस साल रूस में आयोजित होने फीफा वर्ल्ड कप के 21वें संस्करण का पहला मैच गुरुवार 14 जून को मेजबान रूस और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा। हालाँकि तक चैंपियन लीग का फाइनल नहीं होने के कारण लोगों के सिर से क्लब फुटबॉल की खुमारी उतरी नहीं है लेकिन इस टूर्नामेंट को लेकर अभी से कई तरफ के कयास लगाए जाने शुरू हो चुके है। वैसे तो हर खिलाडी ट्रॉफी जीतने के लिए ही खेलता है लेकिन इस साल इन पांच खिलाड़ियों पर सभीकी ख़ास नजर रहेगी।
लिओनेल मेसी -
अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के कप्तान मेसी को इस खेल का सबसे अच्छा खिलाडी माना जाता है लेकिन इस बार मेसी को वर्ल्ड कप में एक कमजोर टीम का साथ मिलेगा। हालाँकि मेसी को अपने प्रदर्शन से मैच का रुख पलटने के लिए जाना जाता है। इस साल बार्सिलोना ने लीग में केवल एक मैच हारा जिसमें मेसी नहीं खेल रहे थे। 36 लीग मैचों में 34 गोल के साथ मेसी अपनी टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाडियों में से एक है। उनकी मौजूदगी में अर्जेंटीना की टीम इस बार ट्रॉफी जरूर जीतना चाहेगी।
मोहमद सालाह -
रोमा से बाहर निकलने के बाद पूर्व बेसल स्टार ने मोहमद सालाह ने प्रीमियर लीग में तहलका मचा दिया। इस सत्र में सालाह ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है, उसकी उम्मीद तो खुद लिवरपूल ने भी नहीं की होगी। 36 लीग मैचों में 32 गोल के साथ मोहमद सालाह को इस सीजन लीग का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी घोषित किया गया।
सालाह ने चैंपियंस लीग के 10 मैचों में भी 12 गोल किये और अपनी टीम लिवरपूल को फाइनल में लेकर गए जिसमें उनका सामना अगले शनिवार को रियल मेड्रिड से होगा। चाहे चैंपियंस लीग के फाइनल में जो भी हो, मिस्र का फुटबॉल जीतने का सपना सालाह के कंधों पर होगा।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो -
पुर्तगाल की तरफ से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए 2017-18 सीजन की शुरुआत बहुत ख़राब रही थी और वे अपनी टीम के लिए ज्यादा गोल नहीं कर सके थे लेकिन रोनाल्डो ने शानदार वापसी करते 12 मैचों में 15 गोल दागे हुए अपनी क्लब टीम रियल मैड्रिड को चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुँचाया। यूरोप चैंपियन पुर्तगाल की टीम में रोनाल्डो के होने से इस टीम के वर्ल्ड कप जीतने के अवसर अन्य कई टीमों की तुलना में बहुत ज्यादा है।
नेमार -
ब्राज़ील को वर्ल्ड कप जीताने का सपना काफी हद तक नेमार के प्रदर्शन पर निर्भर रहेगा। नेमार ने फ्रांस लीग 1 के 19 मैचों में 19 गोल और 13 असिस्ट्स स्कोर किये। नेमार ने हर मैच में हर प्रतिद्वंद्वी डिफेंडर्स को छकाया और अपनी टीम को जीत दिलाई। ब्राज़ील की टीम में नेमार की वापसी होना ब्राज़ील फुटबॉल टीम फैंस के लिए किसी अच्छी खबर से कम नहीं है।
रोबेर्टो फिरमिनो -
फिलहाल ऐसा कहा जा रहा है कि गेब्रियल जीसस ब्राजील के लिए स्ट्राइकर के रूप में खेलेंगे लेकिन नेमार के साथ रॉबर्टो फ़िरमिनो को खिलाना ज्यादा सही रहेगा होगा क्योंकि फिरमिनो को पूर्व में मोहम्मद सलाह जैसे फुटबॉलर के साथ खेलने का काफी अनुभव है। फिरमिनो ना केवल गोल करने में सक्षम है बल्कि अपने साथियों को भी अच्छे से असिस्ट कर सकते है। प्रीमियर लीग सीजन में ब्राज़ील का यह खिलाडी 10 गोल कर चुका है और लिवरपूल के सबसे महत्वपूर्ण अटैकिंग खिलाडियों में से एक है।
Herald