Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Greatest Royal Rumble में ब्राॅन स्ट्रोमैन द्वारा जीती हुई ट्राॅफी राॅ में टूटी

नई दिल्ली
लंदन के O2 एरीना में हुई WWE रॉ के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ, जिसकी वजह से ब्रॉन स्ट्रोमैन काफी निराश होंगे। आपको बता दें कि 27 अप्रैल को सऊदी अरब में स्ट्रोमैन ने 50 मैन रॉयल रम्बल मैच जीता था, जिसके बाद उन्हें एक खास ट्रॉफी और बैल्ट से नवाजा गया था, लेकिन अब WWE रॉ के 4 मैन टैग टीम मैच के दौरान स्ट्रोमैन को मिली ट्रॉफी टूट गई। जब भी कोई मैच होता है तो WWE ट्रॉफी को रिंग के साइड पर सजाकर रख देती है, लेकिन हालिया रॉ एपिसोड के दौरान स्ट्रोमैन की किस्मत बुरी साबित हुई।

ऐसा था मामला
दरअसल, मैच के आखिरी पलों के दौरान ड्रू मैकइंटायर रिंग के बाहर चले गए और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने भागते हुए शोल्डर टैकल कर ड्रू को गिरा दिया। गिरने के बाद पलटते हुए ड्रू का पैर ट्रॉफी से जा लगा और ट्रॉफी गिरकर टूट गई।