Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीत के बावजूद भी इस वजह से ICC ने लगाया पाकिस्तान पर जुर्माना

लंदन
पाकिस्तान पर इंग्लैंड के खिलाफ लाड्र्स में पहले टेस्ट में जीत के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद पर मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है जबकि बाकी खिलाडिय़ों पर 30 प्रतिशत जुर्माना लगा है। अगर सरफराज के कप्तान रहते पाकिस्तान 12 महीने के भीतर ओवर गति से जुड़ा एक और अपराध करता है तो उन्हें निलंबित किया जाएगा।

सजा की घोषणा करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कहा कि सरफराज ने दोष स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। पाकिस्तान ने रविवार को पहला टेस्ट नौ विकेट से जीतकर दो टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आईसीसी मैच रैफरी के एलीट पैनल के जैफ क्रो ने सरफराज और उनकी टीम पर यह जुर्माना लगाया है क्योंकि पाकिस्तान ने निर्धारित समय में तीन ओवर कम फेंके थे। मैदानी अंपायरों पाल रीफेल और रोड टकर , तीसरे अंपायर ब्रूस आक्सेनफोर्ड और चौथे अंपायर रोब बेली ने यह आरोप लगाए थे।