मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को तीन रन से हरा दिया। इस जीत के बाद मुंबई प्ले ऑफ के करीब पहुंच गई है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर पजांव को 186 रन का लक्ष्य दिया था लेकिन पजांब पांच विकेट पर 183 रन ही बना सकी और यह मैच 3 रन से हार गई।
पंजाब के तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए एंड्रू टाई ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए तो मुंबई की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए पोलार्ड ने 23 गेंदों में कुल 50 रन बनाकर टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की है। मुंबई के गेंदबाज बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर कुल 3 विकेट लिए तो पजांब की तरफ से लोकेश राहुल (94) की शानदार पारी खेली लेकिन वह भी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहें।
इस जीत के साथ मुंबई अंक तालिका में 12 अंको के साथ नंबर 4 पर है और प्लेअॅाफ में जाने के लिए उसे अपने आखीरी मैच में अच्छी रन रेट के साथ मैच जीतना होगा। इससे पहले प्लेआॅफ में चेन्नई और हैदराबाद ने जगह बना ली है।
Herald