इंटरनेट डेस्क: इस सीजन का 49वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में मंगलवार को कोलकाता नाईटराइडर्स व राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस करो या मरो के मैच में केकेआर ने रॉयल्स को 6 विकेट से रौंद कर प्लेआॅफ का दावा मजबूत कर लिया है।
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 142 रन ही बना पाई। रॉयल्स की ओर से ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर व राहुल त्रिपाठी ने शानदार आगाज किया। लेकिन राहुल के 27 रनों के आउट होने के बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर का क्रिस लिन व सुनील नारायण ने शानदार शुरूआत दी। सुनील नारायण ने आउट होने से पहले 7 गेंदों में 21 रनों आतिशी पारी खेली। क्रिस लिन भी 45 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक 41 रन व आंद्रे रसेल ने 11 रन बनाकर अविजित टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे। इसे पहले केकेआर के गेंदबाज कुलदीव यादव ने रॉयल्स के बल्लेबाजों की जमकर क्लास ली और रॉयल्स के 4 महत्वपूर्ण विकेट झटकने में सफलता हासिल की।
केकेआर के इस शानदार गेंदबाज को उनकी मैच विनिंग गेंदबाजी के लिए मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। केकेआर ने इस सीजन में अभी तक 13 मैच खेले है और 7 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है। इस जीत के साथ केकेआर की प्लेआॅफ की उम्मीद मजबूत हो गई है।
Herald