Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL-11: कोलकाता ने राजस्थान को दिया 170 रनों का टारगेट

कोलकाता
आईपीएल सीजन 11 का एलिमिनेटर मुकाबला मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 169 रन बनाए और राजस्थान रॉयल्स को 170 रनों का लक्ष्य दिया.

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है और कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

इस एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में क्वालिफायर-1 से हारने वाली टीम से मुकाबला करेगी और इसे जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी.

कप्तान दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन कोलकाता के मुख्य हथियार हैं. इसके बाद, राजस्थान के बल्लेबाजों के लिए उसके पास कलाई के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव, पीयूष चावला हैं.

कार्तिक ने इस सीजन में कोलकाता के लिए 438 रन बनाए हैं. उन्होंने 412 रन 13 पारियों में ही बनाए थे, वहीं कीरोन पोलार्ड ने 17 पारियों में साल 2013 में 419 रन बनाए थे.

नरेन चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए है, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 300 से अधिक रन बनाते हुए 15 विकेट भी लिए हैं. उनसे पहले इस सूची में शेन वॉटसन, ड्वेन ब्रावो और जैक कैलिस का नाम शामिल है.

इसके अलावा, आंद्रे रसेल भी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से वह राजस्थान के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं. राजस्थान पर नजर डाली जाए, तो दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरीक क्लासेन भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं. इसमें गौतम भी उनका साथ दे सकते हैं.

दो सप्ताह पहले ही इसी पिच पर दोनों टीमें आमने-सामने आईं थी और कोलकाता ने राजस्थान को छह विकेट से हराया था. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व क्षेत्र के क्यूरेटर आशीष भोमिक को इस मैच के लिए ट्रैक तैयार करन के लिए कहा गया है.