इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का रोमांच अपने चरम पर है। इस सीजन में बड़ी रकम लेने वाले कई खिलाड़ी तो अपनी रकम के साथ न्याय कर रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो अपनी बड़ी रकम के बाद पूरी तरह से नाकाम हैं। इन खिलाड़ियों की बात करे तो भारतीय क्रिकेट टीम के दो बड़े युवा स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे और केएल राहुल हर किसी के जेहन में आते हैं।

मिलियन बेबी केएल राहुल और मनीष पांडे के प्रदर्शन में है भारी अंतर
केएल राहुल को इस साल आईपीएल की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 11 करोड़ की बड़ी रकम देकर खरीदा तो वहीं मनीष पांडे को सनराईजर्स हैदराबाद ने भी 11 करोड़ रूपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया। दोनों ही युवा खिलाड़ियों को एक जैसी रकम मिली है लेकिन इन दोनों ही युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन में एक बड़ा ही अंतर नजर आ रहा है।

एक ओर राहुल का बल्ला बोल रहा है जमकर
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए खेल रहे केएल राहुल जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकेश राहुल की बल्लेबाजी में इस सीजन में तो एक जिम्मेदारी नजर आयी है। केएल राहुल इस समय रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। राहुल अब तक 10 मैचों के बाद अपने नाम 471 रन बना चुके हैं।

इसके उलट मनीष पांडे रहे पूरी तरह से नाकाम
जहां केएल राहुल इस समय अपने आपको एक ओर 11 करोड़ की रकम को सही साबित कर रहे हैं तो वो साथ ही अपने आप को सुपरस्टार की तरह पेश कर चुके हैं लेकिन वहीं इसके ठीक उलट 11 करोड़ की रकम हासिल करने वाले मनीष पांडे बुरी तरह से नाकाम साबित हो रहे हैं।

राहुल बन गए स्टार, मनीष पांडे की रेपुटेशन पर सवाल
मनीष पांडे सनराईजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं। भले ही इस साल सनराईजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन जबरदस्त रहा हो लेकिन वहीं मनीष पांडे का प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा है। मनीष पांडे एक अदद अच्छी पारी को तरसते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस खराब फॉर्म के कारण मनीष पांडे ने धीरे-धीरे अपनी वो प्रोफाइल खोते नजर आ रहे हैं तो उन्होंने अब तक बना ली है।

पांडे नहीं दिखा पाए अपना असली रंग
मनीष पांडे के खराब प्रदर्शन का आकलन तो इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अब तक खेले 11 मैचों में 23 की बहुत ही खराब औसत के साथ केवल 184 रन ही बना सके हैं साथ ही स्ट्राइक रेट भी 112 की बहुत ही साधारण रही है। मनीष पांडे अपनी इस खराब फॉर्म के कारण वनडे टीम से जगह खो चुके हैं।

पांडे ने खोयी टीम इंडिया से जगह तो राहुल किया रकम को सही साबित
ऐसे में ये कहा जा सकता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के दो सबसे उबरते बल्लेबाज लोकेश राहुल और केएल राहुल को अपनी काबिलियत के दम पर 11 करोड़ की रकम जरूर मिली थी लेकिन केएल राहुल स्टार बनकर सामने खड़े हैं वहीं मनीष पांडे पूरी तरह से नाकाम साबित हुए।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीद इसे लाइक और शेयर करें।
The post IPL नीलामी में 11 करोड़ में बीके ये 2 भारतीय खिलाड़ी एक ने हासिल की शोहरत तो दूसरा हो गया भारतीय टीम से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.