इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन का रोमांच दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आईपीएल के इस सीजन में जबरदस्त रोमांच छाया हुआ है। दर्शकों में मैदान और टीवी पर आईपीएल के मैचों का लुत्फ उठाने के लिए उत्साह नजर आ रहा है। इस बार जहां तक बात की जाए ब्रॉडकास्टिंग की तो स्टार इंडिया ने आईपीएल के मैचों की प्रसारण करने के लिए 5 साल के अधिकार हासिल किए हैं।

ब्रॉडकास्टिंग में स्टार इंडिया को मिली निराशा
स्टार इंडिया ने पहले की तुलना में दर्शकों में भारी इजाफा करने के लिए अपने चैनलों में बढ़ोतरी की और भारत में कई भाषाओं में स्टार इंडिया के चैनल दर्शकों तक प्रसारण पहुंचा रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच स्टार इंडिया के लिए बड़ी ही निराशाजनक खबर आयी है कि दर्शकों में भारी इजाफा की उम्मीद के बीच केवल 11 प्रतिशत दर्शकों में बढ़ोतरी हो सकी है।

पिछले साल की तुलना में 30 मैच के बाद कर सकी केवल 11% ही इजाफा
टीवी रैंटिंग ब्रॉडकास्टिंग एजेंसी ऑडियंस रिसर्ज काउन्सिल की माने तो आईपीएल 11 में 30 मैचों के बीच आईपीएल 10 की तुलना में 11 प्रतिशत ही बढ़ोतरी कर सकी है. आईपीएल में 30 मैचों के बाद की तुलना की जाए तो आईपीएल 10 में 660.2 मिलियन व्यूवरशिप रही तो वहीं आईपीएल 11 में 30 मैच के बाद 731.3 मिलियन व्यूवरशिप रही।

आईपीएल को लंबा खींचने से नहीं मिलती व्यूवरशिप
हूवा मीडियो ग्रुप यानि इंडिया और साउथ एशिया के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर अनिता नायर ने कहा कि
“11 प्रतिशत निश्चित रूप से कम है. हमने आशा की थी कि टूर्नामेंट की पहुंच में भारी वृद्धि होगी क्योंकि स्टार इंडिया टूर्नामेंट में क्षेत्रिय चैनलों को प्रसारण के लिए उतारा। दर्शकों में थकावट इसका कारण हैं हालांकि इस संख्या में बढ़ोतरी तब होती जब टूर्नामेंट दूसरे छमाही के करीब खत्म हो जाता।”

स्टार इंडिया इस 11 प्रतिशत बढ़ोतरी से नहीं होगा संतुष्ट
स्टार इंडिया ने पिछले सालों की तुलना में इस बार बड़ी भारी बढ़ोतरी की उम्मीद जतायी थी। और इसी उम्मीद के चलते स्टार इंडिया ने करीब 10 से ज्यादा क्षेत्रिय चैनलों पर आईपीएल का प्रसारण करवाया लेकिन बढ़ोतरी तो केवल 11 प्रतिशत ही हो सकी।
इसको लेकर अनिता नायर ने कहा कि “अगर मैं स्टार होती तो मैं 11 प्रतिशत की वृद्धि से निराश होती। ये निश्चित रूप से उन्हें संतुष्ट नहीं करेगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post IPL 11- क्षेत्रीय भाषा में आईपीएल का प्रसारण कर रही स्टार इंडिया को 30 मैचो बाद लगा करारा झटका appeared first on SportzWiki Hindi.