Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

#IPL-11: चाैथे स्थान के लिए मुंबई-कोलकाता के बीच भिडंत, मुकाबला रात 8 बजे

कोलकाता। दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स और तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स आईपीएल-11 में मुश्किल राह पर खड़ी हैं और बुधवार को ईडन गार्डन मैदान पर जब आमने सामने होंगी तो अपने एकमात्र लक्ष्य प्लेऑफ के लिये राह मजबूत करने के लिये खेलेंगी।

Delhi-Daredevils

कोलकाता 10 मैचों में पांच जीत और पांच हार के बाद 10 अंक लेकर चौथे नंबर पर है जबकि मुंबई ने पंजाब और कोलकाता के खिलाफ पिछले दो मैच जीतकर अपनी स्थिति को सुधारा है और वह अब तालिका में 10 मैचों में चार जीत और छह हार के बाद पांचवें पायदान पर पहुंच गयी है। लेकिन अब बाकी बचे मैचों में उसे हर हाल में जीतना जरूरी हो गया है।

पिछले तीन दिनों में दूसरी बार कोलकाता का सामना मुंबई से होगा। वानखेडे स्टेडियम में छह मई को खेले गए मैच में भी नाइटराइडर्स को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा जो उसकी मुंबई के हाथों लगातार सातवीं हार है। असल में नाइटराइडर्स पिछले 1125 दिन से मुंबई को हराने में नाकाम रहा है। उसने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी जीत आठ अप्रैल, 2015 को हासिल की थी। आईपीएल में अब तक कोलकाता 22 बार मुंबई का सामना कर चुकी है और ऐसे में मुंबई ने सबसे अधिक 17 मैच जीतते हुए बढ़त बना रखी है। अगर खिताबी जीत की उम्मीद बनाए रखनी है, तो दोनों टीमों को बुधवार का मैच हर हाल में जीतना होगा।

इस सीजन में मुंबई ने जिस तरह से वापसी की, उसने 2015 सीजन की याद दिला दी है, जब इस टीम ने अपने आखिरी 8 में से सात मुकाबले जीतने के साथ ही आईपीएल की ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया था। टीम के लिए सूर्यकुमार यादव बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं। वो इविन लुईस के साथ मिलकर टीम को ठोस शुरुआत दिला रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में मयंक मार्केंडे और पांड्या ब्रदर्स से उम्मीदें होंगी। इस मैच में मुंबई इंडियंस में मुस्तफिजुर रहमान की वापसी हो सकती है।

मैच की जगह- मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच का वक्त- मैच रात आठ बजे शुरू होगा।

लाइव टेलिकास्ट- सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल पर हो रहा है।

लाइव स्ट्रीमिंग- सीरीज के सभी मैचों की हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग होगी।

संभावित प्लेइंग 11

MI: सूर्यकुमार यादव, इविन लुईस, ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), जेपी डुमिनी, हार्दिक पांड्‍या, कृणाल पांड्‍या, बेन कटिंग/ मुस्तफिजुर, मिचेल मैक्लेनाघन, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह।

KKR: क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतिश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान), आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, मिचेल जॉनसन, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

The post #IPL-11: चाैथे स्थान के लिए मुंबई-कोलकाता के बीच भिडंत, मुकाबला रात 8 बजे appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.