स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 11 में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था और यह उनके लिए कुछ हद तक सही साबित होता दिख रहा है चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर 139 रन ही बना सकी।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइज़र्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दीपक चाहर की गेंद पर बोल्ड हो गए। अ हैदराबाद की पूरी पारी जल्द ही बिखर गयी और लास्ट में हैदराबाद की ओर से टॉप स्कोर कार्लोस ब्रेथवेट रहे जिन्होंने 43 रन बनाए। जिसके कारण टीम 139 रन का लक्ष्य कर पायी।
सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन तेजी 15 गेंदों पर 24 रन बना पवेलियन लौटे। अब देखना होगा की क्या इतने कम स्कोर में हैदराबाद की गेंदबाजी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों को रोक पति है या नही।
Herald