Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 11 : घरेलू मैदान में जीत का चौका लगाने उतरेगी DD टीम, इस समय होगा महामुकाबला 

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल के 11वें सीजन का 42वां मुकाबला आज गुरूवार को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में सनराइजर्स हैदराबाद व दिल्ली की घरेलू टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच रात 8 बजे से ये महामुकाबला खेला जाएगा।

Post Image

दिल्ली डेयरडेविल्स व सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आज का मैच बहुत अहम है। दिल्ली की टीम इस समय अंकतालिका में 10 मैचों में से 7 मैच हारकर सबसे नीचे है। दिल्ली की टीम आज घरेलू मैदान में जीत दर्ज करके थोड़ी बहुत प्लेआॅफ की उम्मीद कायम करना चाहती है।

Post Image

दिल्ली डेयरडेविल्स ने इस सीजन में अपने घरेलू मैदान में 10 मैचों में से 3 मैच खेले है और तीनों मैचों में अजेय रही है। दिल्ली की टीम आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैदान में अजेय रहते हुए जीत दर्ज करना चाहेगी।

Post Image

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद टीम आज इस सीजन की 9वीं जीत दर्ज करके अपने प्लेआॅफ में पहुंचनी वाली प्रबल दावेदार टीम बन जाएगी। हैदराबाद ने इस सीजन में 10 मैचों में से 8 में जीत दर्ज की है। हैदराबाद टीम के गेंदबाज अभी शानदार फार्म में चल रहे है।



Herald