Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 11 : इन खिलाड़ियों ने जीता है IPL में सबसे ज्यादा मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड, जानिए 

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिस गेल आईपीएल में आरसीबी, केकेआर व किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से मैदान में अपने जलवे बिखेर चुके है। गेल के नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड दर्ज है। गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 20 बार मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीता है और इस मामलें में टॉप पर है।

Post Image

एबी डीविलियर्स आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स व रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू की ओर से मैदान में उतर चुके है। एबी डीविलियर्स ने आईपीएल में 137 मैचों 3759 रन बनाए है। एबी ने आईपीएल में 17 बार मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीता है।

Post Image

हिटमैन रोहित शर्मा आईपीएल के 11वें सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान संभाल रहे है। रोहित शर्मा ने आईपीएल में 170 मैचों में 4474 रन बनाए है। रोहित शर्मा ने आईपीएल में 17 बार मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीतने में कामयाबी हासिल की है।

Post Image
यूसुफ पठान आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, केकेआर व सनराइजर्स हैदराबाद की और से अपने जलवे बिखेर चुके है। यूसुफ पठान ने आईपीएल में 159 मैचों की 142 पारियों में 3090 रन बनाए है। पठान इस दौरान 16 बार मैन आॅफ द मैच जीत चुके है।



Herald