स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 11 में आज होने जा रहें है कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीत के राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। दोनों टीमों के लिए आज का मुकाबला काफी अहम है दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। कोलकाता और राजस्थान आइपीएल में अब तक 12-12 मैच खेले है जिनमें दोनों टीमों ने 6-6 मैच जीते है।
कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए आज का मुकाबला और अहम है क्योंकि ये उनके घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा । आज के मैच से वीजेता टीम की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बढ़ सकती है और हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ में जाने का रास्त लगभग बंद हो सकता है। अब देखन यह होगा की दोनों टीमों में कोन आज की बजी जीतता है।
आईपीएल मैच प्लेऑफ की आखिरी उम्मीद से जुड़ा होगा जहां दोनों टीमें अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन कर हर हाल में जीत के लिये उतरेंगी। आईपीएल-11 का सत्र अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है।
Herald