Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 11: KKR ने किया खराब प्रदर्शन तो शाहरूख को करना पड़ा ये काम

स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई के बीच कल आईपीएल 11 का 41वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला गया था। जिसमें कोलकाता की टीम मात्र 108 रनों पर ढ़ेर हो गई और मुंबई ने यह मैच 102 रन से जीत लिया। इस प्रशंसक टीम से काफी निराश नजर आये साथ ही कोलकाता नाइटराइडर्स के सह मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख निराश नजर आये।

रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है की केकेआर आईपीएल-11 में संतोषजनक प्रदर्शन नही कर पायी इससे प्रशंसक काफी निराश नजर आ रहें है। केकेआर अभी इस सीजन में 11 मैचों में पांच जीत एवं छह मैच हारकर मुंबई से पांचवें नंबर पर खिसक गयी। घरेलू मैदान पर टीम को मुंबई इंडियन्स के हाथों 102 रन की शर्मनाक हार के लिये कोलकाता नाइटराइडर्स के सह मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान ने टीम प्रशंसकों से माफी मांगी है।

साथ अभिनेत्री जूही चावला और ट्विटर पर प्रशंसकों से माफी मांगी। उन्होंने कहा खेल जुनून का परिचायक होता है और हार एवं जीत पर इसका फर्क नहीं पड़ता। लेकिन टीम का बॉस होने के नाते मैं अपने प्रशंसकों से माफी मांगता हूं क्योंकि हमारी टीम ने इस मैच में जुनून ही नहीं दिखाया।



Herald