स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल सीजन 11 का 44वां मैच शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले जा रहे मैच में कोलकाता के बल्लेबाजों का बल्ला जमकर बोला । सुनिल नरेन की 36 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी की बदौलत उन्होंने 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।
रोबिन उथप्पा ने सुनिल नरेन का साथ दिया और दूसरे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की। इस दौरान सुनिल नरेन एंड्रयू टाई की गेंद पर राहुल को कैच थमा बैठे। सुनिल नरेन ने मात्र 36 गेंदों में 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। नरेन ने 75 रनों की पारी के दौरान 9 चौके और चार छक्के जड़े।
सुनिल नरेन के जाने के बाद राबिन उथप्पा भी चलते बने उन्होंने 17 गेंदों में 24 रन बनाएं। आंद्रे रसेल ने उथप्पा के जाने के बाद मैदान केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक के साथ रनों की रफ्तार को बढ़ाया। उधर अपनी शानदार फॉर्म को दर्शाते हुए दिनेश कार्तिक ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की और मुजीब उर रहमान के 16वें ओवर में ताबड़तोड़ 21 रन ठोक दिए। कप्तान दिनेश कार्तिक ने महज 23 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। आंद्रे रसेल ने 14 गेंदों में 31 रनों की तूफानी पारी खेली।
Herald