स्पोर्ट्स डेस्क।आईपीएल सीजन 11 का 44वां मैच शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए मैच मेंकोलकाता के सामने पंजाब को करना पड़ा हार का सामना। कोलकाता की और से शानदार बल्लेबाजी करते हुए सुनिल नरेन की 36 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी की बदौलत उन्होंने 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
किग्स इलेवन पंजाब की टीम बल्लेबाज लोकेश राहुल की अर्धशतकीय पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में 214 रन पर आठ विकेट गंवाकर 31 रन से हार गयी।'ओरेंज कैप धारी राहुल ने 29 गेंद में दो चौके और सात छक्के से 66 रन की पारी खेली। इससे उन्होंने आईपीएल में सर्वाधिक रन 537 रन बना लिये।
आंद्रे रसेल ने उथप्पा के जाने के बाद मैदान केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक के साथ रनों की रफ्तार को बढ़ाया। उधर अपनी शानदार फॉर्म को दर्शाते हुए दिनेश कार्तिक ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू की और मुजीब उर रहमान के 16वें ओवर में ताबड़तोड़ 21 रन ठोक दिए। कप्तान दिनेश कार्तिक ने महज 23 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। आंद्रे रसेल ने 14 गेंदों में 31 रनों की तूफानी पारी खेली। इस जीत के साथकोलकाता ने अपने आपको अभी तक इस सीजन में बनाया हुआ है।
Herald