Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 11 : घरेलू मैदान में KKR ने मारी बाजी, ये खिलाड़ी रहा मैन आॅफ द मैच  

इंटरनेट डेस्क: इस सीजन का 49वां मैच मंगलवार को दिनेश कार्तिक एंड कंपनी और दो साल से मैदान में वापसी कर रही टीम राजस्थान रॉयल्स के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला गया है।

Post Image

इस सीजन के 49वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रायॅल्स के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर व राहुल त्रिपाठी ने मजबूत शुरूआत दी।

Post Image

27 रनों पर राहुल त्रिपाठी के रूप में रॉयल्स ने पहला विकेट गंवाया। उसके बाद राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 20 ओवर में मात्र 142 रनों पर ढेर हो गई।

Post Image

रॉयल्स के 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 12 गेंदें शेष रहते हुए ही इस लक्ष्य का हासिल कर लिया। केकेआर की ओर से क्रिस लिन 45 व कप्तान दिनेश कार्तिक 31 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को 6 विकेट से मैच जीताया।

केकेआर की टीम ने ये मैच जीतकर प्लेआॅफ में अपना स्थान मजबूत कर चुकी है। केकेआर की ओर से गेंदबाज कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। यादव ने अपने स्पेल में 20 रन खर्च करके 4 विकेट झटके और मैन आॅफ द मैच जीत लिया।



Herald