इंटरनेट डेस्क: आईपीएल के 11वें सीजन का 49वां मंगलवार को केकेआर के घरेलू मैदान में खेला गया। केकेआर ने इस करो या मुकाबलें में टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। केकेआर के इन दिग्गज खिलाड़ियों ने रॉयल्स को हराने में अहम भूमिका निभाई।
केकेआर के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। यादव ने अपने चार ओवर के स्पेल में 20 रन खर्च करके 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीत लिया।
केकेआर की ओपनर जोड़ी क्रिस लिन व सुनील नारायण ने टीम को शानदार शुरूआत दी। ओपनर बल्लेबाज क्रिस लिन ने इस मैच में 42 गेंदों में 45 रन ठोके और टीम को प्लेआॅफ में बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
केकेआर के आॅलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। आंद्रे रसेल ने इस मैच में बैट व बॉल से शानदार प्रदर्शन किया। विकेट लेने के साथ—साथ रसेल ने 11 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई।
केकेआर की कमान संभाल रहे दिनेश कार्तिक ने भी टीम के लिए कप्तानी पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स के विरूद्ध मैच में 31 गेंदों में 41 नाबाद रन बनाए और टीम को जीताकर ही पवेलियन लौटे।
Herald