Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 11 : ये हैं MI के वो योद्धा जिन्होंने KKR को घर में ही चटाई धूल, 102 रनों से जीता मैच 

इंटरनेट डेस्क: इस सीजन के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को करो या मरो के मुकाबले में 102 रनों के विशाल स्कोर से हरा कर प्लेआॅफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखी है। मुंबई इंडियंस की प्लेआॅफ की उम्मीदों को कायम रखने में इन खिलाड़ियों ने किया भरसक प्रयास।

Post Image

मुंबई इंडियंस के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने केकेआर के विरूद्ध आतिशी पारी खेली और मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीता। किशन ने मात्र 21 गेंदों में 62 रन की आतिशी पारी खेली। किशन ने इस दौरान 5 चौके व 6 छक्के जड़े।

Post Image

हार्दिक पांड्या ने इस मैच में अपना आॅलराउंडर प्रदर्शन किया। पांड्या ने पहले बल्लेबाजी में 13 गेंदों में 19 रन ठोके। उसके बाद मैच में 16 रन खर्च करके 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए और टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Post Image

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एकबार फिर मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। रोहित ने इस में 36 रन बनाने के अलावा इशान किशन के साथ 82 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करी।

मुंबई इंडियंस के आक्रामक आॅलराउंडर खिलाड़ी बेन कटिंग ने इस मैच में बैट व बॉल से शानदार प्रदर्शन किया। कटिंग ने इस मैच में पहले 9 गेंदों में 24 रन ठोके व बाद में 2 ओवर में 12 रन खर्च करके 1 महत्वपूर्ण सफलता भी प्राप्त की।



Herald