स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल के 11वें सीजन का 41वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस व कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को विशाल अंतर से हराया।
41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। मुंबई की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने 21 गेंदों में 62 रनों की आतिशी पारी खेली।
मुंबई इंडियंस के 211 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी केकेआर टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम के ओपनर बल्लेबाज सुनील नारायण जल्द ही पवेलियन लौट गए।
केकेआर की ओर से क्रिस लिन और नितीश राणा ने ही सर्वाधिक 21-21 रन बना पाए। केकेआर की टीम मुंबई गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाई और पूरी टीम 18.1 ओवर्स में 108 रनों पर ही सिमट गई और 102 रनों के विशाल अंतर से हार गई।
मुंबई इंडियंस के इस करो या मरो के मैच में जीत हासिल कर के प्लेआॅफ की अपनी उम्मीदों का कायम रखा है। विशाल अंतर से जीत हासिल करके मुंबई इंडियंस अंकतालिका में चार नंबर पर पहुंच गई है।
Herald